दिवाली से पहले एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल, यात्री परेशान

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (12:23 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के एक लाख से अधिक कर्मचारी वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं जिसके कारण दीपावली पर अपने अपने घर जाने की योजना बनाने वाले लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई हड़ताल के कारण हो रहे व्यवधान को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के परिवहन विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके स्कूली वाहनों सहित निजी वाहनों को यात्रियों को ले जाने की अनुमति प्रदान की है।
 
सरकारी परिवहन निगम ने इस हड़ताल को ‘गैरकानूनी’ करार दिया है जिसके कारण दीपावली पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है।
 
महाराष्ट्र के एसटी वर्कस यूनियन के अध्यक्ष संदीप शिन्दे ने बताया, 'सातवें वेतन आयोग को लागू करने और वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक 25 प्रतिशत की अंतरिम बढ़ोतरी की मांग को लेकर हमारे 1.02 लाख कर्मचारियों ने मध्य रात्रि से राज्य परिवहन की बसों का परिचालन बंद कर दिया है।'
 
शिन्दे ने कहा कि सरकार केवल अंतरिम बढ़ोतरी का केवल एक हिस्सा देने को राजी है जो हमें स्वीकार्य नहीं है। अगर हमारी मांगें मान ली जाती हैं तो हम हड़ताल वापस लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए वह यूनियन की ओर से माफी मांगते हैं।
 
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त प्रवीण गेदाम ने बताया, कि राज्य परिवहन कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सभी तरह की (निजी) बसों (स्कूल और कंपनी वाहनों) को राज्य परिवहन डिपो से यात्रियों को ले जाने की आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है।
 
एमएसआरटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हड़ताल गैरकानूनी है और परिवहन एजेंसी के प्रशासन ने यूनियन के सदस्यों से काम पर वापस आने की अपील की है। राज्य में 65 लाख से अधिक यात्री राज्य परिवहन बसों में यात्रा करते हैं।
 
एमएसआरटीसी 18,000 बसें चलाता है। इनमें से कुछ बसें उन दूरदराज के इलाकों में जाती हैं जिनका रेल नेटवर्क से संपर्क नहीं है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : पंचायत ने लगाई किन्नरों की शगुन वसूली पर लगाम, तय कर दी राशि

राहुल गांधी बोले- वायनाड, प्रियंका से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

अगला लेख
More