मुंबई के परेल एलफिन्सटन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़, 22 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (11:31 IST)
मुंबई। मुंबई के परेल एलफिन्सटन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मचने से कम से कम 22 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने का समाचार है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जारी है। घायलों को करीब के केएम और दूसरे अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ALSO READ: मुंबई भगदड़ : प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

केईएम अस्पताल ने उन सभी लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिनके लिए चिकित्सा की आवश्यकता है:- 022-24107000

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, परेल के केईएम अस्पताल में अभी तक 22 शव लाए गए हैं। निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे, पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब दस बजकर चालीस मिनट पर हुआ। उस वक्त बारिश हो रही थी और फुटओवर ब्रिज पर खासी भीड़ थी। नवरात्रि के अंतिम दिन यह भीड़ पूजा करने के लिए अपने घर जाने वालों की थी। जिस समय हादसा हुआ था, उस समय बारिश हो रही थी। सुबह का वक्त था और छुट्टी का दिन होने की वजह से पुल पर भीड़ ज्यादा थी। 
हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में ही हैं और वे थोड़ी देर में केईएम अस्पताल जाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से उत्पन्न स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है और सभी तरह की सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल मुंबई में हैं और वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा सभी तरह की सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

 
रेल मंत्री ने कहा, 'मुझे घटना का दुख है और जिन परिवार के लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई हैं उनके लिए मैं सांत्वना व्यक्त करता हूं। जो भी लोग घयाल हुए हैं वो जल्दी ठीक हों। पश्चिमी रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के जरिए हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सभी परिवारों के लिए मुझे दुख है। इस प्रकार की घटनाएं ना हों इसके लिए हम प्रयास करेंगे और प्रतिबद्ध हैं।'
हादसे का कारण : 
भगदड़ मचने के कई कारण बताए जा रहे हैं। एक कारण यह है कि फुटओवर ब्रिज की छत का एक हिस्सा गिरने से यह भगदड़ मची है। कुछ लोगों के अनुसार छत का शेड गिरने के बाद लोगों के बीच अफवाह फैल जाने से अफरातफरी मच गई।

पुलिस को संदेह है कि फुटओवर ब्रिज के पास तेज आवाज के साथ हुए शॉट सर्किट के कारण लोगों में दहशत फैल गयी और वह भागने लगे। इसी कारण भगदड़ मच गयी।


भगदड़ मचने का एक कारण यह है कि दमे के अटैक के कारण एक व्यक्ति नीचे गिर पड़ा जिसके चलते भगदड़ मच गई। एक तीसरा कारण यह कि बारिश होने के कारण पूल पर ज्यादा लोग जमा हो गए थे और उनमें से कुछ लोग फिसल गए जिसके चलते अफरातफरी में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों के अनुसार शॉट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।

जैसे ही भगदड़ मची, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी के आलम में लोग एक दूसरे पर चढ़ गए, कूद गए। लोगों के कूदने और भागने से बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें कि ये ब्रिज वेस्टर्न और इस्टर्न रेवले लाइन को जोड़ता था और इस ब्रिज पर काफी भीड़ रहती है। आज मुंबई में बारिश हो रही है जिसकी वजह से ट्रेनें लेट चल रही थीं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More