उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सपा नेता पर हमला, पत्नी को लगी गोली

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (09:43 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पर गोली चलाई, जिसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी पत्नी घायल हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बक्शा क्षेत्र में रैदासपुर गांव निवासी सपा के बूथ प्रभारी चंद्रशेखर यादव बुधवार की करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे के पास खाना खा रहा था।

उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाश आए और चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गया, जिससे उनके पीछे बैठी पत्नी मनीषा के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि मनीषा को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हमला चुनावी रंजिश का है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

अगला लेख
More