ramcharitmanas

कश्मीर में बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (17:26 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही जिसके चलते श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
हालांकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी रहा। यह राजमार्ग हर मौसम में जम्मू कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़े रखने वाला एकमात्र सड़क-संपर्क मार्ग है। यहां के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दूसरे दिन भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।
 
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। राज्य के ऊंचाई वाले अधिकतर स्थानों पर मध्यम बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते दृश्यता में कमी आई जिसके कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ।
 
हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया, 'लगातार बर्फबारी के कारण कम दृश्यता होने से श्रीनगर हवाईअड्डा की ओर आने और वहां से जाने वाला हवाई यातायात प्रभावित हुआ।' 
 
उन्होंने कहा कि अब तक तीन विमानों की उड़ानों को रद्द किया जा चुका है जबकि कुछ अन्य के परिचालन में देरी हुई। यहां यातायात नियंत्रण कक्ष में एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एक ओर से यातायात के लिए खुला रहा।
 
मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को राज्य में हल्की बारिश और अधिकतर जगहों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उसने बताया कि रविवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पास के कोकेरनाग में यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
 
अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर में कुपवाड़ा एकमात्र ऐसा स्थान रहा जहां पारा जमाव बिंदु के ऊपर रहा, जबकि गुलमर्ग में यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि द्रास में यह शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तथा करगिल में यह शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे सर्द स्थान रहा।
 
कश्मीर इस वक्त 40 दिवसीय सबसे भीषण सर्दी 'चिल्लई-कलां' के दौर की गिरफ्त में है। इस दौरान लगातार और अधिकतम बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है और तापमान में भी गिरावट होती है। चिल्लई-कलां की अवधि 31 जनवरी को खत्म होगी, हालांकि इसके बाद भी कश्मीर में शीतलहर जारी रहती है। 40 दिन की इस शीत अवधि के बाद 20 दिन चिल्लई-खुर्द और 10 दिन चिल्लई-बच्चा का दौर रहता है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख