'महाराष्ट्र की मदर टेरेसा' सिंधु ताई सपकाळ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (15:50 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाळ का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ महाराष्ट्र के पुणे में अंतिम संस्कार किया गया।

ALSO READ: सिन्धुताई सपकाल : जानिए अनाथों की मां सिंधु ताई के जीवन की अनजानी बातें
 
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और 'अनाथ बच्चों की मां' के तौर पर पहचानी जाने वाली सिंधुताई सपकाळ का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। सपकाळ को महानुभाव संप्रदाय की परंपराओं के अनुरूप ठोसर पगा कब्रिस्तान में दफनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों की कई गणमान्य हस्तियों, पुणे जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सपकाळ को अंतिम विदाई दी।

ALSO READ: अनाथों की मां सिंधुताई का निधन : जानिए उनके जीवन की 15 बातें
 
सपकाळ काफी गरीबी में पली-बढ़ीं और कई परेशानियों का उन्हें सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने जीवन में कई अनाथ बच्चों के लिए कई संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने 1,050 से अधिक अनाथ बच्चों की परवरिश की। सपकाळ को पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 750 से अधिक अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी

अब मुझे मारना चाहते हैं पिता के किलर्स, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का दावा

क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान का हाथ है, क्या कहती है ये रिपोर्ट?

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 1 डॉक्टर सहित 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh : ज्यादा बच्चे पैदा करें, जानिए CM चन्द्रबाबू नायडू ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील

अगला लेख
More