फडनवीस ने की 'बाहरी' लोगों की तारीफ, शिवसेना नाराज

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (14:33 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को मुंबई में बाहरी लोगों के योगदान की तारीफ करने वाले अपने गैरजिम्मेदाराना बयान को वापस लेना चाहिए। देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार और केंद्र में राजग गठबंधन का सहयोगी दल शिवसेना कई मुद्दों को लेकर अक्सर भाजपा पर निशाना साधता रहता है।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि मुंबई पर मराठी लोगों का पहला अधिकार और दावा है। फडनवीस का बयान महाराष्ट्र का अपमान है। संपादकीय में कहा गया है कि फडनवीस को अपना गैर जिम्मेदाराना बयान वापस लेना चाहिए। फडनवीस ने मुंबई के विकास में उत्तर भारतीयों और अन्य राज्यों के लोगों के योगदान की तारीफ की थी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और यहां रहने वाले लोगों ने शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
 
उन्होंने बुधवार को घाटकोपर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि मेरा मानना है कि जो बातें मुंबई को महान बनाती है उनमें वे लोग भी हैं जो विभिन्न राज्यों से आते हैं और यहां बस जाते हैं। वे भी मुंबई को महान बनाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज जब हम मुंबई और महाराष्ट्र की बात करते हैं तो तुरंत उत्तर भारतीय समुदाय की ओर देखते हैं। इस शहर ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और जिन लोगों को यहां आश्रय मिला है उन्होंने हमेशा शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। 
 
भाजपा नेता ने कहा कि आज, हम कह सकते हैं कि मुंबई में बसे उत्तर भारतीय समुदाय ने हमेशा शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More