भाजपा पर शिवसेना तोड़ने का आरोप, दिया 5 करोड़ का लालच

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (12:17 IST)
मुंबई। औरंगाबाद से शिवसेना के विधायक हर्षवर्धन जाधव ने सहयोगी भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि इस समय महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार है। 
 
जाधव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उन्हें शिवसेना से तोड़ने के लिए 5 करोड़ रुपए की पेशकश की है। उनका आरोप है कि भाजपा शिवसेना के 25 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। 
 
इस घटना के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय शिवसेना प्रमुख भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों पार्टियों ने विधानसभा एवं बीएमसी चुनाव भी अलग अलग लड़ा था। 
 
गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के पास 122 विधायक हैं, जबकि शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। ऐसे में यदि शिवसेना सरकार से समर्थन वापस लेती है तो राज्य सरकार अल्पमत में आ जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More