शिंदे को अस्पताल में होंगे भर्ती, महाराष्ट्र को मिल सकता है नया CM, जानिए किसने कहा

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2023 (16:40 IST)
Eknath Shinde news: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ‘स्वास्थ्य के आधार’ पर उनकी जगह किसी दूसरे नेता को लाने की तैयारी चल रही है।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हाल ही में पुणे में बैठक हुई। उन्होंने यह दावा इन अटकलों के बीच किया कि मुख्यमंत्री पद से शिंदे की विदाई हो सकती है। वहीं अजित पवार का समर्थन कर रहे विधायकों के बीच यह चर्चा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
 
शिंदे के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज : शिंदे के ‘स्वास्थ्य’ को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो गई है क्योंकि उनके समर्थक और विधायक संजय सिरसाट ने हाल में दावा किया था कि मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करते हैं, इसलिए वह बीमार हो गए हैं। शिंदे फिलहाल सतारा में अपने गांव में हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराने और उनके स्थान पर नये मुख्यमंत्री को लाने की तैयारी की सूचना मिल रही है।
 
विजय को किस बात का डर : विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि शिंदे की तबीयत ठीक नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा- मुझे डर है कि शिंदे को दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और चिकित्सा आधार पर उनकी जगह नया मुख्यमंत्री लाया जा सकता है। महाराष्ट्र के लोग पूछ रहे है कि क्या शिंदे को चिकित्सा आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।
 
सामना ने भी किया कटाक्ष : शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना ने शिंदे की ‘बीमारी’ के संबंध में विधायक सिरसाट के दावे का हवाला दिया है। सामना ने सोमवार को अपने संपादकीय में लिखा कि शिंदे चौबीसों घंटे काम करते हैं, लेकिन राज्य में यह कहीं नजर नहीं आता। यदि वह अपना पद किसी भी वक्त चले जाने के डर से सो नहीं पाते हैं तो इसे यह नहीं कहा जा सकता कि वह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
 
संपादकीय में व्यंग्यात्मक ढंग से कहा गया है कि यदि सिरसाट के दावे सच हैं तो शिंदे को आईसीयू में भर्ती करवाया जाना चाहिए तथा (उपमुख्यमंत्रियों) देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार के साथ बैठक से दूर रखा जाना चाहिए। शिंदे को मुंबई या पुणे में किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पिछले महीने दावा किया था कि शिवसेना-भाजपा सरकार का हिस्सा अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अजित पवार को अच्छी तरह पता था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तथा यह बात दो जुलाई को भेंट के दौरान उन्हें बताया दिया गया था, जब वह 8 विधायकों के साथ राज्य सरकार में शामिल हुए थे। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More