अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खान' के सेट पर हुई दुर्घटना

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (16:30 IST)
मुंबई। अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'फन्ने खान' के सेट पर हुई दुर्घटना में एक सहायक निर्देशक गंभीर रूप से घायल हो गई। फिल्म निर्माताओं के अनुसार लड़की मोटरसाइकल के टक्कर मारने से घायल हो गई थी जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।
 
क्रिएज एनटरटेंमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना रविवार को मुंबई में हुई। हमारी फिल्म 'फन्ने खान' की एक सहायक निर्देशक रविवार को उस समय घायल हो गई, जब एक मोटरसाइकल सवार ने उसे टक्कर मार दी। 
 
उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब वे पूरी तरह ठीक हैं और जल्द शूटिंग पर लौटेंगी। पुलिस कानून के अनुसार बाइक सवार पर कार्रवाई कर रही है।
 
निर्देशक अतुल मांजरेकर की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी हैं। फिल्म के निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More