दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (08:36 IST)
रीवा। एक दूल्हे की हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया। मामला मध्यप्रदेश के रीवा का है। शादी के दौरान दुल्हन को इस कदर गुस्सा आया कि शादी की रस्मों के बीच ही उसने रिश्ता तोड़ दिया। माहौल बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

ALSO READ: अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
रीवा में मऊगंज के वनपडार गांव में यह अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। बीते सोमवार को बारात जब गांव पहुंची तो सब ठीक था। रात के वक्त शादी की रस्में शुरू हुईं। स्थानीय रिवाज के अनुसार लड़की पक्ष पर लड़के वालों ने बताशा फेंकना शुरू किया। यहीं से दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई थी। बारात में शामिल कुछ युवक महिलाओं को निशाना बनाकर बताशा फेंकने लगे। लड़की पक्ष ने आपत्ति जताई तो हल्की नोकझोंक के बाद मामला शांत हो गया।
 
दुल्हन का आरोप है कि जयमाल के वक्त दूल्हा भी अजीब हरकत कर रहा था व उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जयमाल के बाद जैसे ही शादी की आगे की रस्में शुरू हुईं तो दोनों पक्ष एक-दूसरे को दुश्मनी के निगाह से देखने लगे और तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

अगला लेख
More