संभाजी भिड़े ने महिला पत्रकार से कहा- भारत माता विधवा नहीं, बिंदी लगाओ

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (13:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के हिन्दुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े को राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। मामला कुछ यूं है कि भिड़े ने  एक महिला पत्रकार के साथ बातचीत करने से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि उसने बिंदी नहीं लगाई थी। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पत्रकार से बात करने से इंकार भी कर दिया।
 
इस तरह का अजीबोगरीब बर्ताव एक महिला पत्रकार के साथ करने की वजह से महाराष्ट्र में एक नया विवाद खड़ा हो चुका है। यह घटना उस समय की है, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संभाजी भिड़े से मुलाकात कर बाहर निकले थे। इसी दौरान महिला पत्रकार ने भिड़े से बातचीत करने की कोशिश की थी।
 
यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो चुका है। महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देने के पहले संभाजी भिड़े उससे बिंदी लगाने के लिए कहते हैं। संभाजी भिड़े वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि महिला पत्रकार को उनके बाइट लेने के पहले बिंदी लगानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पत्रकार से बात करने से इंकार भी कर दिया।

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

जरूर पढ़ें

RAW ने रची पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका के आरोपों में कितना दम, कौन हैं विकास यादव, जिन्हें FBI ने घोषित किया वांटेड

झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

शनिवार को 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी, इस हफ्ते 70

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : बांका में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म

Maharashtra Election : MVA का बड़ा आरोप, BJP ने हजारों वैध मतदाताओं के हटवाए नाम

Chhattisgarh में ITBP पर नक्‍सली हमला, IED विस्फोट से 2 जवान शहीद, 2 घायल

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई पूरी, 5 दिन बाद आएगा फैसला

अगला लेख
More