सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (09:43 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में गुरुवार तड़के अम्बाला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बस से टक्करा गई जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों और बस की डिग्गी में सो रहे व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार चार लोग अम्बाला से सहारनपुर अपने घर आ रहे थे। तड़के करीब चार बजे अम्बाला मार्ग पर कार सड़क किनारे खड़ी एक लग्जारी बस के पीछे टकरा गई।
 
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार जगतनाथ भंडारी, उनकी पत्नी राजरानी भंडारी, पुत्र शोभनाथ भंडारी और उसकी पत्नी मंजू भंडारी के अलावा बस की डिग्गी में सो रहे पश्चिमी बंगाल निवासी कार्तिक चन्द्रपाल की मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने बताया कि भंडारी सहारनपुर नुमाइश मैदान के पास के रहने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानिए AAP के साथ गठबंधन की कहां तक पहुंची बात

Pakistan : इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर बवाल, PTI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

चंद्रमा पर हुआ था ज्वालामुखी विस्फोट, चीनी अंतरिक्ष मिशन से हुई पुष्टि

संदिग्ध मंकीपॉक्स मामले की हो रही जांच, सरकार ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

अगला लेख
More