Hanuman Chalisa

सबरीमाला बवाल : दो महिलाओं को लौटना पड़ा बैरंग

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (18:29 IST)
सबरीमाला। आंध्रप्रदेश की दो महिलाएं रविवार को भगवान अय्यपा के दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचीं जिससे तनाव बढ़ गया और श्रद्धालुओं के भारी विरोध के बाद उन्हें वापस जाना पड़ा।
 
 
पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों को बताया कि सबरीमाला मंदिर में दर्शन के संबंध में प्रचलित परंपराओं से बेखबर ये महिलाएं अपने परिवार के साथ भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए यहां आई थीं। महिलाएं को 50 वर्ष से कम उम्र की होने के शक पर श्रद्धालुओं ने महिलाओं को पंबा से कुछ मीटर की दूरी पर रोक दिया।
 
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि महिलाओं की पहचान गुंटूर की वसंती और आदिशेष के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि भारी विरोध के कारण अब वे मंदिर जाने की इच्छुक नहीं हैं और न ही वे परंपराओं को तोड़ना चाहती हैं।
 
सभी उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश देने की इजाजत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद भी 10 से 50 वर्ष की बालिकाओं और महिलाओं को मंदिर में नहीं जाने दिया जा रहा है। मंदिर खुलने के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं ने भारी विरोध किया। सोमवार को 5 दिवसीय मासिक पूजा की समाप्ति के बाद मंदिर रात 11 बजे बंद हो जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

अगला लेख