Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बीच रास्ते बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय समेत 50 यात्री

हमें फॉलो करें बीच रास्ते बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक किशोर उपाध्याय समेत 50 यात्री
, रविवार, 10 जुलाई 2022 (19:01 IST)
उत्तराखंड के नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 50 लोग करीब आधे घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे।

नई टिहरी जिले में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। बीच रास्ते में ही रोपवे के बंद होने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गई। रोपवे के बीच रास्ते में बंद होने से लोग जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे।

करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सुरकंडा देवी रोपवे को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया गया। एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है।
File photo

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान चिश्ती के मोबाइल में मिले नए वीडियो, नूपुर का सर कलम करने पर किया था इनाम का ऐलान