रूपा गांगुली ने किया CAA का समर्थन, विपक्ष पर लगाया गुमराह करने का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (11:48 IST)
मलकानगिरि (ओडिशा)। भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मानवाधिकार कानून माना जाना चाहिए।
ALSO READ: CAA का इफेक्ट! MP के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ
गांगुली 2 दिवसीय दौरे पर ओडिशा आई थीं। उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। उन्होंने कहा कि सीएए का किसी भी तरह भारतीय नागरिकों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और तुच्छ राजनीतिक मकसदों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
 
रूपा गांगुली ने पूर्ववर्ती पूर्वी पाकिस्तान से आकर मलकानगिरि और नबरंगपुर जिलों में बसे शरणार्थियों से मुलाकात की और सीएए के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित किया।
 
पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य ने कहा कि इस मामले को लेकर तमाम हंगामे के बीच सच्चाई यही रहेगी कि सीएए मानवता का प्रतीक है। इसे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मानवाधिकार कानून बताया जा सकता है। इसका लक्ष्य प्रताड़ना एवं उत्पीड़न झेलने के बाद यहां आए लोगों को नागरिकता प्रदान करना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More