Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

पटना में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें पटना में राजद नेता की गोली मारकर हत्या
पटना , गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (10:24 IST)
पटना। बिहार में राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ इलाके में गुरुवार तड़के अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता और वार्ड पार्षद केदार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि वार्ड पार्षद आज सुबह जब मार्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने नया टोला इलाके में घर के पास ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
महाराज ने बताया कि घटना का कारण कई लोगों के साथ उनका भूमि विवाद माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक केदार यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया की मिसाइल नष्ट कर सकता है जापान