Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rajasthan: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली, किया गंडासे से हमला

मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Rajasthan: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली, किया गंडासे से हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (12:56 IST)
Rape accused shoots victim in Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को कथित रूप से गोली (Gun Shot) मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों जयपुर के सवाई मानसिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

 
मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने जयपुर में बताया कि इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है। यह घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई, जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार तभी राजेंद्र यादव और उसके साथी महिपाल गुर्जर एवं राहुल गुर्जर एक अन्य दोपहिया वाहन पर उनका पीछा करने लगे और उन्होंने भाई-बहन पर अचानक हमला कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन को खत्म करने वाला ‘शाह फॉर्मूला’!