suvichar

रजनीकांत को भगवा रंग में रंगना चाहती है भाजपा

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (15:39 IST)
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है लेकिन उन्हें भगवा रंग में रंगने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है।
ALSO READ: मुख्यमंत्री पद पर अड़ी शिवसेना, भाजपा से अंतरिम सरकार के नियम का दुरुपयोग नहीं करने को कहा
वरिष्ठ भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन से हाल ही में हुई मुलाकात और उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व में दिए गए बयान के बारे में सवाल पूछा गया तो रजनीकांत ने कहा कि ऐसा कोई आमंत्रण उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कोई प्रस्ताव नहीं मिला है (भाजपा की ओर से पार्टी में शामिल होने के लिए) बिलकुल नहीं।
 
एक ठहाका लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के रंग में रंगने के प्रयास किए जा रहे हैं। तिरुवल्लुवर की तरह ही मुझे भी भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। न तो तिरुवल्लुवर और न ही मैं इसमें फंसूंगा। गौरतलब है कि 1 नवंबर को भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने अपने ट्विटर पर तिरुवल्लुवर की रचना 'थिरुक्कुरल' का एक दोहा लिखा था जिसमें भगवान की पूजा नहीं करने पर शिक्षा के उपयोग पर सवाल उठाया गया था।
 
दोहे को टैग करते हुए भगवा पार्टी ने कथित रूप से लोगों की आस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए द्रविड़ कड़गम, द्रमुक और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि उनकी शिक्षा का क्या उपयोग है? पार्टी ने अपने माथे पर पवित्र राख लगाए भगवा वस्त्र में तिरुवल्लुवर की तस्वीर पोस्ट की थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, झारखंड विधानसभा में भी बवाल

वॉशिंगटन के आसमान में बड़ा हादसा टला? ट्रंप के मरीन वन हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा यात्री विमान, जांच शुरू

त्रेता युग सा अहसास! अनूठी है रात की रोशनी में नहाई रामनगरी अयोध्या

प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा

अगला लेख