मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (00:45 IST)
भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 19 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने, ओला गिरने और बारिश होने के पूर्वानुमान के बीच 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

आईएमडी ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम और घने कोहरे का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों अलर्ट शनिवार सुबह तक प्रभावी हैं।

उन्होंने बताया कि ऑरेंज अलर्ट ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोक नगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, आगर मालवा, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह और सागर जिलों के लिए है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में बना हुआ था जबकि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में था। इनसे मध्य प्रदेश में नमी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिम मध्य प्रदेश में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और इससे ठंड बढ़ने का अनुमान है।

साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 25.6 और 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक अधिक है।

वहीं इंदौर में यह 25.8 और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 25.7 तथा न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 16.4 तथा न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रहे माकपा नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

कानूनी अध्ययन का परिचय: कानून की शुरुआती गाइड

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

Excise policy corruption: केजरीवाल की जमानत याचिका पर 13 सितंबर को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

संजौली मस्जिद विवाद पर मुस्लिम समिति का बड़ा फैसला, शिमला नगर निगम से की अपील

अगला लेख
More