बारिश से बेहाल मुंबई में बेस्ट ने चलाई अतिरिक्त बसें

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (17:33 IST)
मुंबई। मुंबई नगर निकाय की परिवहन इकाई बेस्ट ने 100 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर भारी बारिश के चलते ठप हुईं उपनगरीय रेल सेवाओं के कारण आवागमन में आ रही परेशानियों को कम करने का प्रयास किया है।
 
बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को अन्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए मंगलवार को से ही अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
 
बेस्ट के प्रवक्ता मनोज वराडे ने कहा कि हमने महत्त्वपूर्ण मार्गों पर मंगलवार को 109 अतिरिक्त बसों का संचालन किया और बुधवार को भी कोलाबा-ठाणे मार्ग पर अतिरिक्त बसें चला रहे हैं। बेस्ट तकरीबन 4,000 बसों के बेड़े की मदद से मुंबई के यातायात नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता है।
 
मंगलवार रात दफ्तरों और दूसरी जगहों पर फंसे हजारों लोग मध्य और पश्चिम रेलवे पर रेल सेवाएं बहाल होने के बाद अपने घर पहुंचे। पश्चिम रेलवे लाइन पर सेवाएं मंगलवार को आधी रात के बाद और मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सीएसएमटी तथा कल्याण के बीच रेल सेवाएं बुधवार को सुबह बहाल हुईं। हालांकि मध्य रेलवे द्वारा संचालित हार्बर लाइन पर सेवाएं अब भी ठप हैं।
 
कुछ लोग ऐसे भी थे, जो घर नहीं गए और दफ्तर में ही रूककर बुधवार को की ड्यूटी शुरू कर दी। कुछ मुंबईकरों ने बृहन्मुंबई नगर पालिका के खराब आपदा प्रबंधन पर रोष जताया वहीं कुछ का कहना था कि महाराष्ट्र सरकार को बुधवार को की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर देनी चाहिए। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को लोगों को सलाह दी थी कि जब तक बहुत आवश्यक ना हो, वे घर से नहीं निकलें।
 
मंगलवार को, 12 घंटे में हुई 300 मिमी बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्सों में जीवन थम सा गया था। बारिश में फंसे लोगों ने धार्मिक स्थलों, नगरीय निकाय के स्कूलों, रेलवे स्टेशनों, दफ्तरों और कॉर्पोरेट पार्क जैसे स्थानों पर शरण ली। सड़क यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
 
मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि बांद्रा वर्ली सी-लिंक से हवाईअड्डे की ओर यातायात अब सामान्य हो रहा है। लेकिन वकोला में जल-भराव के कारण दक्षिण की ओर यातायात अब भी बहुत धीमा है। बीएमसी ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उनसे काम पर लौटने को कहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More