Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने 10 सेकंड में लगाए 14 पुशअप्स, स्कूली छात्रा ने दिया था चैलेंज

हमें फॉलो करें राहुल गांधी ने 10 सेकंड में लगाए 14 पुशअप्स, स्कूली छात्रा ने दिया था चैलेंज
, सोमवार, 1 मार्च 2021 (16:08 IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अपना अलग ही अंदाज है। तमिलनाडु यात्रा के दौरान उन्होंने एक छात्रा के चैलेंज को स्वीकार करते हुए 10 सेकंड में 14 पुशअप्स लगा दिए। राहुल का यह वीडियो किसी एलिजाबेथ नामक ट्‍विटर हैंडल से शेयर किया गया है। 
 
तमिलनाडु में कन्याकुमारी के मुलगुमूडुन में राहुल गांधी एक स्कूल में छात्रों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने यहां विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इसी दौरान एक छात्रा ने राहुल को 15 पुशअप का चैलेंज किया। इसके बाद राहुल ने 10 सेकंड के भीतर ही 14 पुशअप्स लगा दिए। इतना ही नहीं उन्होंने एक हाथ से भी पुशअप्स लगाया। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में करीब 1 साल के बाद स्कूल खुले