महिला को महंगा पड़ा भाजपा MLA से सवाल, मिली फटकार

Webdunia
शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (16:08 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरविंद लिम्बावली ने कथित तौर पर शहर में एक जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछने और अर्जी देने की कोशिश कर रही एक महिला को झिड़क दिया। इससे कुछ महीने पहले लिम्बावली की बेटी भी तेज गति से वाहन चलाने की वजह से रोके जाने पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करती और धमकी देती कैमरे पर कैद हुई थी।
 
इस कथित घटना का वीडियो वायरल हो गया है। विपक्षी कांग्रेस ने वीडियो क्लिप को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को लिम्बावली के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि वे विधायक के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को राज्य की सत्ता में नहीं रहना चाहिए।
 
यह कथित घटना शुक्रवार की है, जब भाजपा विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र के हिस्सों का दौरा कर रहे थे, जहां पिछले सप्ताह भारी बारिश की वजह से भारी जलजमाव हो गया था। जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला ने लिम्बावली से संपर्क किया और महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में जमीन पर अतिक्रमण संबंधी शिकायती पत्र को देखने का अनुरोध किया।
 
वीडियो में दिख रहा है कि विधायक महिला को झिड़क रहे हैं और पुलिस को उसे ले जाने को कह रहे हैं। जब महिला ने सही ढंग से बात करने को कहा तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उससे बात करने को कुछ नहीं है, क्योंकि वह 'अतिक्रमण करने वाली है।' विधायक के निर्देश पर 2 महिला पुलिसकर्मी महिला को पुलिस थाने ले गईं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले लिम्बावली की बेटी भी तेज गति से वाहन चलाने की वजह से रोके जाने पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करती और धमकी देती कैमरे पर कैद हुई थी।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More