सतपाल महाराज के बयान से नाराज गंगोत्री-यमुनोत्री के पुरोहित, फूंका पुतला

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (21:04 IST)
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार नहीं होने संबंधी कथित बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को उनका पुतला फूंका और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

ALSO READ: बद्रीनाथ एक नहीं 7 है, जानिए सप्त बद्री
 
उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सुबह गंगोत्री धाम व गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में नारेबाजी करते हुए सतपाल महाराज का पुतला फूंका और मंत्रिमंडल से उनकी बर्खास्तगी की मांग की।
 
श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्पष्ट कहना है कि बोर्ड पर पुनर्विचार होगा और 51 मंदिर बोर्ड से बाहर होंगे तो उसके बाद स्वयं धर्मगुरु महाराज का यह बयान निंदनीय है। उन्होंने महाराज से अपना बयान वापस लेने को भी कहा। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर अपने आंदोलन की रणनीति पहले ही बना चुके हैं जिसमें वे 11 जून से काली पट्टी बांधकर गंगा का पूजा-अर्चना कर विरोध जताएंगे और 21 जून से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

ALSO READ: बद्रीनाथ विष्णु का नहीं तो क्या पहले शिव का था धाम?
 
उधर यमुनोत्री मंदिर के पुरोहितों ने भी महाराज के वक्तव्य पर विरोध प्रकट करते हुए उनका पुतला फूंका। यमुना मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल के नेतृत्व में पुरोहितों और ग्रामीणों ने पुतला दहन करते हुए उनके वक्तव्य की कड़ी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित प्रदेश में स्थित 51 प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था जिसका तीर्थ पुरोहित लगातार विरोध कर रहे हैं। पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी हितधारकों से बात करके कोई निर्णय लेने की बात कहते हुए इस संबंध में पुनर्विचार के संकेत दिए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Junior doctors will return to work in Kolkata on Saturday, will not work in OPD

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More