पंजाब आप में भी घमासान, घुग्गी का इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2017 (16:49 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) में पंजाब विधानसभा तथा दिल्ली नगर निगम चुनावों में हार के बाद इसके अपने ही नेताओं का पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल देने से मचा घमासान फिलहाल थमता नहीं दिखाई दे रहा है और इसकी आंच अब पंजाब तक आ पहुंची है।
 
प्रदेश में पार्टी के संयोजक रहे गुरप्रीत सिंह वड़ैच (घुग्गी) की जगह सांसद भगवंत मान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से अब पंजाब इकाई में भी विरोध के स्वर बुलंद हो गए हैं और पार्टी बिखरने लगी है। बिखराव की शुरुआत करते हुए वड़ैच ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 
बड़ैच ने कहा कि वह पार्टी की कार्यप्रणाली से व्यथित हैं। अगर उन्हें पार्टी के संयोजक पद से हटाना ही था तो उन्हें कम से कम इस्तीफा देने का मौका दिया जाना चाहिए था। उन्होंने खुद को संयोजक पद से हटाए जाने को अपमानजनक बताया।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विधायक सुखपालसिंह खैरा भी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
 
उधर पार्टी के निवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने वरिष्ठ नेता उपकारसिंह संधू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियां तथा अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
गौरतलब है कि संधू पंजाब विधानसभा के साथ हुए अमृतसर लोकसभा उपचुनाव में आप के उम्मीदवार थे। आप में आने से पूर्व वह शिरोमणि अकाली दल में थे। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More