पीके बनेंगे उत्तराखंड कांग्रेस के 'च्यवनप्राश'

Webdunia
रविवार, 8 जनवरी 2017 (20:36 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न सर्वेक्षणों में पीछे चल रही कांग्रेस को अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नामक 'च्यवनप्राश' का सहारा रह गया है।
 
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रशांत किशोर को ‘च्यवनप्राश’ बताते हुए कहा, बढ़ती उम्र में ऐसे टॉनिकों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं चुनावी रणनीति तय करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच पहले ही एक बैठक हो चुकी है।
 
उपाध्याय ने संपर्क करने पर बताया कि किशोर के साथ समन्वय के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रदेश पार्टी सचिव विनोद चौहान को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और दोबारा सत्ता में आने के लिए पार्टी पूरी तरह जुटी हुई है।
 
विभिन्न समाचार पत्रों और समाचार चैनलों द्वारा कराए गए चुनावी सर्वेंक्षणों में कांग्रेस को पिछड़ते तथा मुख्य विपक्षी भाजपा को सरकार बनाने की स्थिति में दिखाए  जाने से पार्टी नेता चिंतित हैं। प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने को इस स्थिति को बदलने के प्रयास की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
 
उपाध्याय ने भी कहा कि पीके के साथ जुड़ने से पार्टी की चुनावी रणनीति को और धार मिलेगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि प्रशांत किशोर द्वारा इस संबंध में दी जा रही सेवाएं पूरी तरह से स्वैच्छिक हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रिया सुले का तंज, मैं केवल उन अजित दादा को जानती हूं जिन्हें दिल्ली जाना पसंद नहीं था

भोपाल में काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में मिले गोली के घाव, जांच में जुटा वन विभाग

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वायनाड में आज प्रियंका गांधी का शक्ति परीक्षण, दाखिल करेंगी नामांकन

Live : 5 साल बाद आज चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी

अगला लेख
More