पटना में सबसे कम तापमान दर्ज

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (16:58 IST)
पटना। देश के उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी तथा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान शनिवार को इस मौसम में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
 
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में शनिवार सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। गत 12 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान गत 11 जनवरी के 10.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में घटकर सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था और उसके बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जो कि शुक्रवार को 5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
 
मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में शनिवार को भी बेहतर धूप निकली है, पर न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शनिवार को घटकर 4.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
 
प्रदेश के गया जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि शुक्रवार को इस मौसम में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। प्रदेश के 2 अन्य प्रमुख शहरों भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 8 और 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो शनिवार को क्रमश: 7.5 और 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

कारखानों में काम करने वाले 40 प्रतिशत कामगार नई नौकरी की तलाश में

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत

अगला लेख
More