पंचकूला हिंसा : 43 आरोपियों की लिस्ट जारी, हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (09:27 IST)
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इन्सां हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित 43 लोगों की सूची में सबसे ऊपर है। पुलिस को इन लोगों की तलाश गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसक घटनाओं के सिलसिले में है।
 
इससे पहले, हनीप्रीत इन्सां और डेरा प्रवक्ता आदित्य इन्सां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गा था। इनका नाम भी ‘वांटेड’ लोगों की सूची में है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस ‘वांटेड’ लिस्ट को हरियाणा पुलिस के आधिकारिक वेब पोर्टल पर डाला गया है।
 
इससे पहले हरियाणा पुलिस ने आम जनता और मीडिया से अनुरोध किया था कि वे 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की तस्वीरें और वीडियो पुलिस को भेजें।
 
पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक कई तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। इनमें से 43 लोगों की पहचान हो चुकी है और पंचकूला की हिंसा के सिलसिले में इन लोगों की तस्वीरें अपलोड की जा चुकी हैं। इस हिंसा के चलते 35 लोग मारे गए थे। सिरसा में हुई हिंसक घटनाओं में छह लोग मारे गए थे।
 
इस ‘वांटेड’ लिस्ट में हनीप्रीत एकमात्र महिला है। अन्य आरोपियों में अधिकतर युवा हैं और इनमें से कई लोगों को हाथों में लाठी लिए देखा जा सकता है।
 
पंचकूला में हुई हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की थीं। इनमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का प्रमुख सहयोगी और प्रवक्ता दिलावर इन्सां शामिल था। उसे 15 सितंबर को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था। डेरा के पदाधिकारी प्रदीप गोयल इन्सां को हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने कल उदयपुर से गिरफ्तार किया था।
 
पंचकुला के पुलिस उप आयुक्त मनबीर सिंह ने कहा था कि आदित्य इन्सां के रिश्तेदार प्रकाश उर्फ विक्की को कल मोहाली से पकड़ा गया । इससे पहले पुलिस ने डेरा की प्रदेश इकाई के सदस्य गोबिंद इन्सां को भी गिरफ्तार किया था।
 
हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश के लिए नेपाल के सीमावर्ती लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश) में एक टीम भेजी थी। उत्तरप्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने कहा था कि हनीप्रीत की तस्वीरें नेपाल से लगने वाले पुलिस थानों में लगा दी गई हैं। (भाषा)

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

अगला लेख
More