Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना का जोरदार जवाब...

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना का जोरदार जवाब...

सुरेश एस डुग्गर

, शनिवार, 8 जुलाई 2017 (09:46 IST)
श्रीनगर। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्‍लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्‍टर में अंधाधुंध फायरिंग शुरू की दी। इस गोलीबारी में एक परिवार के पति और पत्‍नी की मौत हो गई और उनके दो बच्‍चे घायल हो गए।
 
पाक सेना ने सुबह तकरीबन छह बजे ऑटोमेटिक छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना प्रभावी और सशक्‍त तरीके से जवाब दे रही है।
 
वहीं दूसरी ओर बांदीपुरा में शनिवार तड़के 3:30 बजे आर्मी पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 जवानों के घायल होने की खबर है। घटना बांदीपुरा के हाजिन इलाके की है। हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
 
सेना ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! हैकर्स के निशाने पर परमाणु संयंत्र, एफबीआई ने दी चेतावनी...