शुतुरमुर्ग 25000 साल पहले आए थे भारत

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (17:47 IST)
हैदराबाद। मूल रूप से अफ्रीका में रहने वाला उड़ान भरने में अयोग्य पक्षी शुतुरमुर्ग करीब 25 हजार साल पहले भारत आया था। 
 
ई-भूविज्ञानियों और पुरातत्वविदों को भारत में विशेषकर राजस्थान और मध्यप्रदेश में शुतुरमुर्ग के अंडे के छिलके मिले। यहां सेल्यूलर और आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) में हाल ही में अंडों के छिलकों के जीवाश्म का डीएनए अध्ययन किया गया।
 
सीसीएमबी के वरिष्ठ प्रमुख वैज्ञानिक कुमारसामी थंगाराज ने कहा कि हमने अपने प्राचीन डीएनए सुविधा केंद्र में शुतुरमुर्ग के अंडे के छिलकों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया और यह पता चला कि भारत में पाए गए अंडे के छिलके आनुवांशिक रूप से अफ्रीकी शुतुरमुर्ग की तरह हैं।
 
थंगाराज ने कहा कि शुतुरमुर्ग के अंडे के छिलकों का काल पता करने के लिए अपनाई गई कार्बन डेटिंग विधि से यह पता चला कि ये कम से कम 25000 साल पुराने हैं। सीसीएमबी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की और अन्य वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से यह शोध किया है। यह शोध विज्ञान पत्रिका प्लोस वन के 9 मार्च 2017 के अंक में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

कारखानों में काम करने वाले 40 प्रतिशत कामगार नई नौकरी की तलाश में

अगला लेख
More