महाराष्ट्र : भ्रष्टाचार के आरोपों में परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (00:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आदेश के मुताबिक, सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है।

परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया था। डांगे के दावे के मुताबिक, उनके निलंबन को रद्द करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रुपए की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था।

हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के डीजीपी की ओर से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई। यह दूसरी बार है जब राज्य सरकार ने सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

इससे पहले, गृह विभाग ने डीजीपी को सिंह के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही के मामले की जांच के आदेश दिए थे। यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर 25 फरवरी को मिले एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा मामला है। उस वाहन में विस्फोटक सामग्री मिली थी। इस मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के कारण सिंह को 17 मार्च को पद से हटा दिया गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More