रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी भाजपा में शामिल

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (16:34 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में रायपुर के जिला कलेक्टर रहे ओपी चौधरी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने के बाद मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
वर्ष 2005 के बैच के आईएएस अधिकारी रहे चौधरी ने मुख्यमंत्री रमनसिंह की उपस्थिति में यहां भाजपा के नए कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
सूत्रों के अनुसार चौधरी नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए क्रांतिकारी बदलाव लाकर सुर्खियों में आए थे। आदिवासी बच्चों के लिए पोर्टा केबिन स्कूलों के प्रयोग में सफलता के कारण उन्हें लोक प्रशासन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
 
वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं जो परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है। बस्तर के दरभा इलाके की जीरम घाटी के एक नक्सल हमले में मारे गए कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल खरसिया से विधायक हैं।
 
जातिगत समीकरणों में भी चौधरी का पलड़ा भारी है। वह अघरिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जिसका रायगढ़ में अच्छा-खासा वर्चस्व है। इसलिए भाजपा भी चौधरी के पार्टी में आने को लाभ का सौदा मान रही है।
 
उल्लेखनीय है कि वेबदुनिया ने भी कुछ समय पहले संभावना जताई थी कि चौधरी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। (वेब‍दुनिया/वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की मुलाकात, पहला दौर खत्म, क्या मान गए जूनियर डॉक्टर

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

MP के टीकमगढ़ में 6 कांस्‍टेबल सस्‍पैंड, जुआ खेलते वीडियो आया था सामने

J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

अगला लेख
More