Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बैंक प्रबंधक के वाहन से एक करोड़़ दस लाख बरामद

हमें फॉलो करें बैंक प्रबंधक के वाहन से एक करोड़़ दस लाख बरामद
कुशीनगर , शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (09:19 IST)
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के हेतिमपुर स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक बैंक प्रबंधक के वाहन से एक करोड़ दस लाख रुपए बरामद किए। 
         
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर में रामपुर कारखाना इलाके की पुलिस टोल प्लाजा पर वाहनों की छानबीन कर रही थी। इस दौरान एक वाहन से पुलिस ने एक करोड़ दस रुपए बरामद किए। रुपयों के साथ वाहन में मौजूद नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
       
उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह ने अपने को पड़रौना स्थित इलाहाबाद बैंक का प्रबंधक बताया है। पुलिस की सूचना पर उपजिलाधिकारी सचिंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब सेना के जवान ने जारी किया वीडियो, 'सेवादारी' पर उठाया सवाल