अब जेल से आधार के लिए आवेदन कर सकेंगे कैदी

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (14:39 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की जेल में बंद कैदियों को अब आधार कार्ड पाने में कोई परेशानी नहीं होगी और इसके लिए राज्य जेल विभाग ने एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाया है।
 
उम्र और अन्य सामाजिक बाधाओं से परे हटते हुए आधार बनाने के लिए राज्य में सभी लोगों को इससे जोड़ने के लक्ष्य के साथ विभाग ने इसे जेल कैदियों के लिए भी अनिवार्य कर दिया है।
 
जेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि अभियान के तहत सभी जेल कैदियों को मोटे तौर पर आधार से जोड़ने की परिकल्पना की गई है। इसके शुरुआती लक्ष्य राज्य के विभिन्न जेलों में बंद पड़े 3,500 से अधिक कैदियों को आधार से जोड़ने का है।
 
जेल अधिकारियों की योजना उनका आधार नंबर अपने डेटा बैंक में रखने की भी है जिससे कैदियों की जेल की सजा पूरी होने के बाद भी उनका रिकॉर्ड रहे। इसकी शुरुआत पहले ही विभिन्न जेलों में कर दी गयी है। यहां पिछले सप्ताह पूजापुरा में केंद्रीय जेल में 27 कैदियों ने आधार के लिए नामांकन किया है।
 
जेल की डीजीपी आर श्रीलेखा ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को अधार से जोड़ा जा रहा है। हमारी पहल में कैदियों को आधार से जोड़ने की परिकल्पना की गई है।
 
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक कैदियों का आधार बनवाने के लिए नियमित अंतरालों पर जेल परिसरों में आधार पंजीकरण सुविधा मुहैया कराने का प्रबंध किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

करोड़ों का सोना बरामद करते हुए 4 बदमाश गिरफ्तार, सर्राफ के यहां हुई डकैती का हुआ खुलासा

अजान से 5 मिनट पहले बंद होंगे दुर्गा पांडाल के म्यूजिक सिस्टम, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने दिखाया रंग

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख
More