ramcharitmanas

नीतीश का शरद पर हमला, बोले इसलिए नहीं मिला जनादेश...

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2017 (19:52 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव को जदयू तोड़ने की खुली चुनौती दी तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला और कहा कि राज्य में जनादेश न्‍याय के साथ सरकार चलाने के लिए मिला था, न कि पिछलग्‍गू बनकर दूसरों के कुकर्म को ढोने के लिए।
                   
कुमार ने जदयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यहां रवीन्द्र भवन में पार्टी के खुला अधिवेशन में जदयू के बागी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें ताकत है तो वह पार्टी को तोड़ दें। सिर्फ मीडिया में खबरों में बने रहने के लिए टूट का दावा किया जा रहा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि क्या राजद के बल पर जदयू को तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में टूट के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए और यदि यह संख्या उनके पास है तो वह दल तोड़ दें अन्यथा उनकी सदस्यता जाएगी यह भी तय है।
             
मुख्यमंत्री ने शरद यादव की ओर से पिछले दिनों आयोजित 'साझी विरासत' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें एक ही विरासत साझी है और वह है परिवारवाद और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि बिहार में उन्हें जनादेश काम करने, सुशासन, न्याय के साथ विकास और राज्य के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मिला था न कि भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने या किसी एक परिवार की खुशहाली और उनके हर कुकर्मों को ढोने के लि‍ए। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

अगला लेख