Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maharashtra : राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे, शिकार करके खाते थे, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान से महाराष्ट्र में बवाल

हमें फॉलो करें Maharashtra : राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे, शिकार करके खाते थे, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के विवादित बयान से महाराष्ट्र में बवाल
मुंबई , गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (00:06 IST)
NCP Leader Jitendra Awhad Stokes Controversy : 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह होने वाला है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के विधायक चीफ व्हिप और इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र आव्हाड़ (Jitendra Awhad) के घर के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 
 
डॉ. जितेंद्र आव्हाड़ के भगवान राम पर दिए बयान को यह हंगामा हो रहा है। इसमें जितेंद्र आव्हाड़ ने कहा कि प्रभु श्री राम यह मांसाहारी थे। इसी बयान को लेकर इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा हो रहा है।
 
क्या बोले थे आव्हाड़ : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट का शिर्डी में मेलावा चल रहा है, इस मेलावा में डॉ. जितेंद्र अवार्ड ने पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि प्रभु श्री राम यह मांसाहारी थे, 14 साल उन्होंने जो वनवास में गुजारे जो जंगल में गुजारे क्या उन्हें वहां पर खाने में क्या मिला होगा? हम प्रभु श्री राम के तरीके पर चल रहे हैं।  
बयान पर कायम :अपने संबोधन के बाद जितेंद्र आव्हाड ने मीडिया से कहा कि  कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। श्रीराम को शाकाहारी बनाया जा रहा है। लेकिन क्या वनवास के दौरान उन्होंने मेथी की सब्जी खाई थी? इस देश में 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं और वे राम भक्त हैं। अपने बयान का समर्थन करते हुए आव्हाड ने मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले, जब कुछ भी नहीं उगाया जाता था, तब सभी लोग मांसाहारी थे।
 
बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण : भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि राजनीति के लिए ये बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tejas Express में परोसे नाश्ते में इल्ली से मचा हड़कंप, यात्री ने रेलमंत्री से की शिकायत