एन. चंद्रबाबू नायडू को किया नजरबंद, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Webdunia
बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (12:33 IST)
तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। चंद्रबाबू अपने नेता की की हत्या के खिलाफ आज अथमाकुर में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे उससे पहले ही पुलिस ने नायडू और उनके बेटे को घर से निकलने से पहले ही रोक दिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया है।

खबरों के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनेके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। इसके बाद चंद्रबाबू ने अपने घर पर ही आज रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

नायडू के कई समर्थक और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। खबर है कि जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तेलुगुदेशम पार्टी के नेता नारा लोकेश ने पुलिस के साथ बहस की। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।
ALSO READ: टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू को भाजपा ने दिया बड़ा झटका
पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जो अथमाकुर जा रहे थे, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। टीडीपी का आरोप है कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हमलों में उसके 8 कार्यकताओं की मौत हो चुकी है और इनमें से अधिकांश वारदात पलनाडु में हुई हैं।

चंद्रबाबू नायडू नजरबंदी के विरोध में एक दिन के अनशन पर बैठ गए हैं। नायडू के ताडेपल्ली स्थित निवास पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने उनके निवास को चारों ओर से घेर रखा है। तेदेपा नेता और कार्यकर्ता उनके निवास पर एकत्रित हो गए हैं।   

नायडू ने आज सुबह पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और पुलिस कार्रवाई की निंदा की। टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) द्वारा अपने कार्यकताओं पर बढ़ते हमले के विरोध में मार्च का आह्वान किया है, जिसके बाद वाईएसआरसीपी ने भी एक जवाबी मार्च करने की योजना बनाई है।
ALSO READ: वक्त का सितम, चंद्रबाबू नायडू की हुई एयरपोर्ट पर तलाशी
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि अब किसी भी प्रकार की कोई भी बैठक, रैली, जुलूस और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चाहिए की वह शांति बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More