बस्तर में आदिवासी की हत्या, डीयू और जेएनयू के प्रोफेसरों पर मामला दर्ज

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (14:11 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में टंगिया ग्रुप के लीडर सोमनाथ की हत्या के मामले में पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर और जवाहर लाल नेहरू विवि की अर्चना प्रसाद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
                
पुलिस का कहना है कि हत्या के पहले ही प्रोफसरों और नक्सली नेताओं ने गांव वालों को छह महीने पहले नक्सलियों की ओर से जान से मारने की धमकी का जिक्र किया था। इसके बाद सोमनाथ की हत्या हो गई। मृतक की पत्नी ने सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
 
बताया जा रहा है कि सोमनाथ माओवादियों की खुले तौर पर मुखालफत करता था। इसी क्रम में उसने हाल ही में टंगिया (कुल्हाड़ी के लिए स्थानीय भाषा में प्रयोग किया जाने वाला शब्द) समूह बनाया था।
               
बस्तर पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने बताया कि सोमनाथ शुक्रवार रात अपने तीन दिन के बेटे से मिलने सुकमा जिले के कुम्माकोलेंग के नामा गांव स्थित अपने घर गया था, उसी दौरान नक्सलियों ने उसे घर में घेर लिया। नक्सलियों ने परिवार के सदस्यों के सामने कहा कि नंदिनी सुंदर के समझाने के बाद भी तुम नहीं माने। इसके बाद सोमनाथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमनाथ के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर नंदिनी समेत अन्य पर अपराध दर्ज किया गया है। सोमनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी था। मामले में नंदिनी और अर्चना समेत नक्सली नेता विनोद, श्यामला और सीपीआई नेता संजय पराते समेत अन्य 6 लोगों के खिलाफ सोमवार को तोंगपाल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : सम्मेलन से पहले चीन ने कहा- एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है ब्रिक्स

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट

अगला लेख
More