Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

मुंबई में मकान ढहने से तीन की मौत, 10 घायल

हमें फॉलो करें मुंबई में मकान ढहने से तीन की मौत, 10 घायल
मुंबई , गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (12:05 IST)
मुंबई। उपनगरीय मानखुर्द में शुक्रवार को एक मकान के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द में एमएचडीए कॉलोनी के नजदीक स्थित मकान में आग लगने की वजह से सुबह करीब सवा छह बजे यह दुर्घटना हुई।
 
मुंबई नगर निकाय के आपदा नियंत्रण कक्ष से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मकान के ढहने से चार महिलाएं और सात बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर में आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मी शहीद