पब मामला : बीएमसी ने पांच अधिकारियों को किया निलंबित

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (18:03 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मध्य मुंबई स्थित पब में आग की घटना के सिलसिले में अपने पांच अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। आग की इस घटना में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

 
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि महानगरपालिका ने हाल ही में कमला मिल्स परिसर को नियमों के उल्लंघन को लेकर कुछ नोटिस भेजे थे। महानगरपालिका आयुक्त अजय मेहता ने कहा, हमने आग की त्रासदी के सिलसिले में पांच अधिकारियों को निलंबित किया है।
 
सूत्रों के अनुसार, निलंबित किए गए अधिकारी अग्निशमन विभाग और जी साउथ वार्ड से संबद्ध थे। उनमें एक सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी और बाकी वार्ड कार्यालय के अभियंता एवं स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं। जी साउथ के वार्ड अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। मुम्बई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा है कि जांच का आदेश दे दिया गया है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई के एक पॉश इलाके में एक परिसर की छत पर स्थित पब में बीती रात चल रहा जन्मदिन का जश्न करीब दर्जनभर परिवारों के लिए मातम में बदल गया। आधी रात के समय इस पब में लगी आग ने 14 लोगों की जान ले ली और 21 अन्य झुलस गए।
 
रात करीब साढ़े बारह बजे पब में आग लग गई और जल्द ही उसके नीचे तीसरी मंजिल पर स्थित ‘मोजो पब’ भी उसकी चपेट में आ गया। केईएम अस्पताल के डीन अविनाश सुपे ने कहा कि 11 महिलाओं सहित ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में दम घुटने के कारण हुई है। हादसे के शिकार ज्यादातर लोग इसी अस्पताल में लाए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More