Makar Sankranti: लोगों और पक्षियों पर खतरे के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लगाया नायलॉन के मांझे पर प्रतिबंध

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (10:07 IST)
मुंबई। मकर संक्रांति से पहले मुंबई पुलिस ने पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन के मांझे के इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि इससे लोगों और पक्षियों दोनों को खतरा है। मकर संक्रांति के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ाते हैं। आदेश में कहा गया कि ऐसे पक्षियों की रक्षा करना वांछनीय है, जो विलुप्त हो रहे हैं और जिन्हें दुर्लभ व लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
 
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह आदेश 12 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रभावी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी कर्मचारी के कानूनी आदेश की अवहेलना) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
 
आदेशानुसार 'नॉन-बायोडिग्रेडेबल सिंथेटिक' मांझे की चपेट में आने से कई बार लोगों व पक्षियों को चोट आ जाती है, कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित होते हैं। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। आदेश में कहा गया कि ऐसे पक्षियों की रक्षा करना वांछनीय है, जो विलुप्त हो रहे हैं और जिन्हें दुर्लभ व लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

सलमान खान को धमकाकर मांगे थे 5 करोड़, पुलिस से मांगी माफी

30 उड़ानों में बम की धमकी, यात्रियों में हड़कंप

कश्मीर में CIK का बड़ा ऑपरेशन, नए आतंकी समूह TLM के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

हुंडई मोटर्स के शेयर ने निवेशकों को किया निराश, जानिए कितनी गिरावट के साथ हुई लिस्टिंग?

अगला लेख
More