महाराष्ट्र में Corona के 8000 से ज्यादा नए मामले, 156 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (23:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8753 नए मामले आए और 156 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 60 लाख 79 हजार 352 जबकि मृतक संख्या 1 लाख 22 हजार 353 हो गई है। बृहस्पतिवार की तुलना में संक्रमण के 442 कम मामले और मौत के करीब 100 कम मामले आए। राज्य में बृहस्पतिवार को 9 हजार 195 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 252 लोगों ने दम तोड़ दिया था।
 
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,385 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई और अब तक कुल 58,36,920 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 1,16,867 मरीजों का उपचार चल रहा है। ठीक होने की दर 96.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 4,20,96,506 नमूनों की जांच हो चुकी है।
 
अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में 673 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,23,551 हो गई, जबकि 27 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 15,499 हो गई है। पुणे निगम क्षेत्र में 296 नए मामले आए। नागपुर, पिंपरी-चिंचवड, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती से क्रमश: 105, 277, 68, 17 और तीन मामले आए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More