मोहम्मद शमी ने एक्सीडेंट में बचाई लोगों की जान, शेयर किया वीडियो

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (10:29 IST)
Mohammad Shami news : स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्डकप क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद उन्होंने कार एक्सीडेंट के बाद लोगों की जान भी बचाई है। उन्होंने अपने काम और बात से फिर जीत लिया।
 
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मैं किसी की जान बचाकर बहुत खुश हूं। वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शमी घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांध रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग के कपड़े और लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। इस दौरान मौके पर कई लोग खड़े दिखाई दिए। एक सफेद रंग की कार एक पेड़ से टकराई हुई भी दिखाई दे रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि शमी ने इस वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलकर 24 विकेट हासिल किए। वे प्रतियोगिता में सबसे सफल गेंदबाज थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Social media : instagram
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

S&P Report: भारत 2030-31 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर

दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों को फिर से मिलेगा पद, 21 सितंबर को होगी शपथ

रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

आरजी कर अस्पताल मामले में ईडी ने तृणमूल विधायक रॉय को किया तलब

शाह ने पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणी को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना

अगला लेख
More