कर्नाटक में मंत्री ने जड़ा महिला को थप्पड़, जानिए क्यों आया नेताजी को गुस्सा?

Webdunia
रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (14:14 IST)
कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री वी. सोमन्ना के कारण विवादों में घिर गई है। चामराज नगर जिले के हंगला गांव में कार्यक्रम के दौरान जमीन का मालिकाना हक दिलाने की फरियाद लेकर पहुंची महिला को मंत्री सोमन्ना ने थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, महिला जैसे ही मंत्री के पास पहुंची, उसने उनके पैर छू लिए और इसी बात से मंत्री गुस्से में लाल हो गए।

खबरों के अनुसार, शनिवार को हंगला गांव में एक कार्यक्रम में मंत्री वी. सोमन्ना जमीन का मालिकाना हक वितरण के लिए गए थे। यहां मंत्री ने पौने दो सौ लोगों को मकान का मालिकाना हक दिया, लेकिन एक ग्रामीण महिला को यह हक नहीं मिला।

महिला जैसे ही मंत्री के पास पहुंची, उसने उनके पैर छू लिए। इस बात से मंत्री गुस्से में लाल हो गए और उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। ग्रामीण महिला का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंची थी। हालांकि बाद में मंत्री ने इसके लिए माफी भी मांगी।

सोशल मीडिया पर मंत्री वी. सोमन्ना का महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्षी नेताओं ने मंत्री वी. सोमन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या महिलाओं का सम्मान करने का यही तरीका है?
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More