देवबंद के मौलाना मसूद मदनी को जमानत मिली

Webdunia
बुधवार, 7 जून 2017 (11:27 IST)
इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने देवबंद के मौलाना मसूद मदनी को जमानत दे दी है। मदनी पर धार्मिक अनुष्ठान करने के बहाने एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। इसके चलते उसे जेल भेज दिया गया था।
 
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने मदनी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए गलवार को यह आदेश पारित किया। हरियाणा में जींद जिले की रहने वाली इस महिला की शिकायत पर मदनी को इस साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था।
 
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उसने ‘आध्यात्मिक चिकित्सक’ के तौर पर मदनी का काफी नाम सुन रखा था और शादी के कई साल बीत जाने के बावजूद गर्भधारण करने में अपनी असमर्थता के चलते वह उससे मिली।
 
उसका आरोप है कि मदनी ने विशेष अनुष्ठान करने के लिए उसे देवबंद स्थित अपने घर आने को कहा और जब वह वहां गई तो उसने उसके साथ बलात्कार किया। मदनी जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी के भाई हैं। (भाषा) 

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More