मानसून अपडेट : गोवा पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, भारी बारिश की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (10:34 IST)
पणजी। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गोवा पहुंचने के कारण राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार से हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई है। आज कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना हैं। राज्य में इस सप्ताह की शुरुआत में मानसून पूर्व होने वाली बारिश हुई थी।
 
गोवा मौसम विभाग के निदेशक एमएल साहू ने बताया कि मानसून गोवा पहुंच गया और हम आज अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद कर सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सहित गोवा में सभी स्थानों पर बारिश हुई है। पेरनेम तालुक में रिकॉर्ड सबसे अधिक बारिश हुई है।
 
साहू ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है और तेज झोंकों के कारण यह रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
 
राज्य के तटों पर पर्यटन संबंधी गतिविधियों को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है जबकि खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

अगला लेख
More