मांग पूरी न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल : मनोज जरांगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (23:10 IST)
Manoj Jarange's statement on Maratha reservation movement : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण की उनकी मांग पूरी नहीं करती तो वह 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जातिवाद में लिप्त होने और उन पुलिस अधिकारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
 
जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में जरांगे ने यह बात कही। उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जातिवाद में लिप्त होने और उन पुलिस अधिकारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जिन्होंने पिछले वर्ष एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मराठा समुदाय के लोगों पर कथित तौर पर बल प्रयोग किया था।
ALSO READ: मनोज जरांगे की महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर नजर, आंदोलन को लेकर क्या बोले
उन्होंने कहा, क्या फडणवीस ने महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह (लाडकी बहन योजना के माध्यम से) देने के लिए नागपुर में अपनी जमीन या बंगला बेचा है? पैसा हमारा है लेकिन वे खुद का प्रचार कर रहे हैं। जरांगे मराठा समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा समुदाय (ओबीसी) का दर्जा देने और पात्र कुनबी मराठों के ‘सगे सोयारे’ (रक्त संबंधियों) को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष की शुरुआत में जारी मसौदा अधिसूचना के अमल की मांग कर रहे हैं।
ALSO READ: मराठा प्रदर्शनकारियों ने शरद पवार के काफिले को रोका, मनोज जरांगे के समर्थन में रैली में नारे लगाए
जरांगे ने ‘पूर्ण और अंतिम’ आंदोलन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी करने में विफल रहती है तो वह 29 सितंबर को अनिश्चितकालीन उपवास शुरू करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More