Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

दाहोद में पुलिस की गोली से प्रदर्शनकारी की मौत

हमें फॉलो करें दाहोद में पुलिस की गोली से प्रदर्शनकारी की मौत
दाहोद , शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (14:43 IST)
दाहोद। गुजरात के दाहोद के जेसावाडा शहर के थाने में हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद 500 आदिवासियों की भीड़ ने वहां हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी जिससे इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटनाक्रम में दो लोग घायल भी हो गए हैं। भीड़ ने गुरुवार रात थाने पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया जिससे इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने इसके अलावा पुलिस का एक वाहन जला दिया।
 
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान रामासु मोहनिया के रूप में की गई है। वह जसेवाडा का रहने वाला था।
 
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह एक आदिवासी व्यक्ति कनेश गमारा की कथित रूप से पुलिस थाने में मौत हो गई, इसके बाद जसेवाडा पुलिस थाने को लगभग 500 लोगों की भीड़ ने घेर लिया।
 
उन्होंने कहा कि जब स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। अधिकारी ने बताया, 'स्थिति अब नियंत्रण में है।' (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋण योजना में मोदी के नाम का गलत इस्तेमाल, प्राथमिकी दर्ज