ममता की केंद्र को चेतावनी, बकाया भुगतान करो नहीं तो रोक देंगे GST

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (17:43 IST)
झारग्राम (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र ने राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो उसे (पश्चिम बंगाल) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान रोकना पड़ सकता है। ममता ने केंद्र पर मनरेगा राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आदिवासियों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
 
आदिवासी बहुल झारग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि अपने वित्तीय बकाया के भुगतान के लिए क्या हमे केंद्र के सामने भीख मांगनी पड़ेगी। वे मनरेगा का कोष जारी नहीं कर रहे हैं। अगर भाजपा सरकार हमारे बकाया का भुगतान नहीं करती तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

आज के आक्रामक राजनीतिक माहौल में विपक्ष को कुचलना ही लक्ष्य बन गया : राहुल गांधी

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

गुरुग्राम : वाहन दुर्घटना में 6 सफाई कर्मचारियों की मौत, 5 अन्‍य गंभीर घायल

हिंदू डॉक्‍टर ने लिखा, यहां मुसलमानों के इलाज नहीं किया जाता, इसके बाद क्‍या हुआ?

Pahalgam terrorist attack : पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

अगला लेख