मुसीबत बना महुआ का 'चमत्कारी' पेड़, रोकने पर श्रद्धालुओं ने पुलिस पर किया हमला

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (12:36 IST)
होशंगाबाद। पिपरिया गांव में यह अफवाह फैलने के बाद कि महुआ के पेड़ को छूने से परेशानियां दूर होती हैं, भारी संख्या में भीड़ जुट रही थी। बेकाबू भीड़ और प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में घुसने के कारण पुलिस प्रशासन ने 2 दिन पहले यहां प्रतिबंध लगा दिया था। महुआ के पेड़ को छूने को बेताब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
 
खबरों के अनुसार बनखेड़ी टीआई शंकरलाल झरिया के सिर में पत्थर से चोट आई है। खबरों के अनुसार स्टेशन रोड टीआई सतीश अंधवान की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई।
 
खबरों के अनुसार आज बुधवार होने के कारण हजारों लोग महुआ पेड़ स्थल पर पहुंच रहे थे, जब उन्हें जाने से रोका गया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया।
कुछ दिनों पहले कुछ शरारती लोगों ने यह अफवाह फैलाई थी कि जंगल में लगे महुआ के पेड़ को छूने से सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
 
यह अफवाह सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से फैल रही है कि प्रतिदिन यहां लाखों लोग पहुंच रहे हैं। इन्हें कंट्रोल करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
लोगों में अंधविश्वास इतना बढ़ गया कि प्रतिबंधित जंगल क्षेत्र में भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचने लगे और अंधविश्वास के सामने प्रशासन बौना नजर आने लगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More