पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, महबूबा बोलीं- बंद करो रक्तपात

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (13:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीमा पार से संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन पर प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों को आपस में एक बार फिर बातचीत कर यह रक्तपात बंद करना चाहिए। 
 
ALSO READ: समझौतों को नहीं मानता पाकिस्‍तान, अब अखनूर में खोला मोर्चा, दो जवान शहीद

महबूबा ने कहा कि सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सैन्य अभियान महानिदेशकों के स्तर पर बातचीत के बाद हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। 
 
संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों के शहीद होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान आया है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों तरफ के लोग इस गोलीबारी में मारे जा रहे हैं। दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों को बातचीत कर इस रक्तपात को रोकना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के लोगों की जान जा रही है। सैन्य अभियान के महानिदेशकों को दोबारा मुलाकात कर इस पर बातचीत करनी चाहिए तथा सीमा पर गोलीबारी और रक्तपात बंद होना चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि 29 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने संघर्ष विराम के 2003 के समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति जताई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More